11 फ़र॰ 2012

'बड़बोला चूंचूं' - BAAL KAHAANI

'बड़बोला चूंचूं' -मनोहर चमोली 'मनु' ‘‘कुछ खाओगे? मेरे पास चने और मक्का के दाने हैं। गेहूं और धन की बालियां हैं। तरबूज के बीज हैं।’’ टिल्लू गिलहरी ने चूंचूं चूहे से कहा। चूंचूं मुंह बिचकाते हुए बोला,‘‘हुअं। ये भी कोई खाने की चीज हैं। मुनक्के, किशमिश और बादाम खिलाओ तो बात बने।’’ बेचारी टिल्लू अपना सा मुंह लेकर रह गई। चूंचूं बड़बोला था। खुद को लाटसाहब समझता। एक दिन चूंचूं पैदल जा रहा था। टिल्लू बोली,‘‘चलो। मेरी साईकिल में बैठ जाओ।’’ चूंचूं ने मुंह बनाते हुए नजरें पफेर लीं। बोला,‘‘तुम्हारी खटारा साईकिल तुम्हें मुबारक। मुझे तो ए.सी. कार में बैठने की आदत है।’’ टिल्लू चुपचाप आगे निकल गई। सर्दी आने वाली थी। हर कोई सिर छिपाने का ठिकाना ढूंढ रहा था। जौली चूज़े ने पूछा तो चंूचूं बोला,‘‘घास-पफूस के घर भी कोई घर होते हैं। अरे! घर हो तो आलीशान। नहीं तो नहीं।’’ घोंघे ने चिढ़ाया,‘‘चूंचूं भाई। जब तक आलीशान घर नहीं बन जाता, तब तक किसी कोटर में ही छिप जाओ।’’ बारिश आई तो सब अपने-अपने घरों में चले गए। चूंचूं भीगता रहा और बीमार पड़ गया। पिफर अचानक भीषण गर्मी पड़ी। पानी के स्रोत सूख गए। प्यास से सब बेहाल थे। बारिश का रुका हुआ पानी एक जोहड़ में बचा हुआ था। सब उस पानी को उबाल कर पी रहे थे। चूंचूं चूहा दौड़ रहा था। टिल्लू बोली,‘‘चूंचूं। प्यास लगी होगी। उबला पानी पियोगे।’’ चूंचूं अपनी आदत के अनुसार बोला,‘‘हुअं। मैं मिनरल वाटर पीता हूॅ। अगर कोल्ड ड्रिंक है तो दो।’’ तभी चूंूचूं का पैर लड़खड़ाया और उसके पांव में चोट लग गई। कई दिन उसे बिस्तर पर बिताने पड़े। भूख-प्यास से उसका बुरा हाल था। एक रात वो अंध्ेरे में उठा। थके हारे चूंचूं को जोहड़ के पानी से प्यास बुझानी पड़ी। बिना उबला पानी पीने से चूंचूं बीमार हो गया। मगर उसकी हेकड़ी तब भी नहीं गई। समय गुजरता गया। चूंचूं ने लाॅटरी का टिकट खरीदा था। उसकी लाॅटरी लग गई। टिल्लू ने सुझाव दिया,‘‘लाॅटरी के रुपये संकट के लिए बचाकर रखना।’’ मगर चूंचूं ने सारे रुपये मकान बनाने में खर्च कर डाले। मकान क्या बना। चूंचूं घमण्डी हो गया। उसके पैर जमीन पर ही नहीं पड़ रहे थे। अपने आगे वह किसी को कुछ नहीं समझता। अपने घर बुलाना तो दूर वह किसी को घर के आस-पास भी पफटकने नहीं देता। एक ही बात कहता,‘‘बुरी नज़र से मेरे घर को देखोगे, तो आॅखें नोच लूंगा।’’ हर दिन एक जैसे नहीं रहते। बुरा समय बता कर नहीं आता। एक दिन चूंचूं के घर में भीषण आग लग गई। चूंचूं का मकान ध्ू-ध्ू कर जलने लगा। टिल्लू ने देखा तो वह चीखी,‘‘चूंचूं। जोहड़ के पानी से आग बुझाओ।’’ चूंचूं बोला,‘‘जोहड़ का पानी गंदा है। मेरा घर गंदा हो जाएगा।’’ टिल्लू गिलहरी बोली,‘‘चूंचूं। पागल मत बनो। आग बुझाने के लिए कैसा भी पानी हो, उससे क्या पफर्क पड़ता है।’’ आग में झुलसता हुआ चूंचूं बोला,‘‘गंवारों जैसी बात मत करो। पफायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाओ। वो सापफ पानी से मेरे घर में लगी आग को बुझाएंगे।’’ पफायर ब्रिगेड की गाड़ी सायरन बजाती हुई आई। मगर तब तक देर हो चुकी थी। चूंचूं का बड़बोलापन उसे ले डूबा। उसका घर जलकर खाक हो चुका था।000 -मनोहर चमोली ‘मनु’.पो.बाॅ-23.राज0हाईस्कूल,भितांई,पौड़ी गढ़वाल.उत्तराखण्ड. पिन-246001.मो0.09412158688.

मनायेंगे हर त्यौहार ......MERI BAAL KAHANI

मनायेंगे हर त्यौहार -मनोहर चमोली ‘मनु’ दीपावली अवकाश के बाद स्कूल खुला तो प्रातःकालीन सभा में सबकी नजर नई प्रिंसिपल पर जा टिकी। सभा समाप्त हुई तो जनरल माॅनीटर नील जेवियर खुद को रोक नहीं पायी। उसने प्रिंसिपल की ओर देखकर कहा-‘‘बड़ी मैम। दीवाली-होली-ईद-बैसाखी स्कूल में मनाई जाती है। क्रिसमस भी मनाया जाना चाहिए।’’ ‘‘चुप रहो। तो तुम मुझे सिखाओगी कि स्कूल में क्या होना चाहिए और क्या नहीं।’’ प्रिंसिपल ने जोर देकर कहा। नई प्रिसिंपल इस तरह पेश आएंगी। किसी को भी उम्मीद नहीं थी। नील तो सहम ही गई। ‘‘मैम। नील इस स्कूल की जनरल माॅनीटर है। बहुत ही होशियार है। पढ़ाई के साथ-साथ हर गतिविधि में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है।’’ स्कूल की वरिष्ठतम मैडम ने शालीनता से बताना चाहा। ‘‘तो? स्कूल अनुशासन भंग करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। हर कोई अपने काम से काम रखे। बच्चे पढ़ें और टीचर पढ़ायें। बस। पढ़ाई ही काम आती है। कोई त्यौहार नहीं, कोई उत्सव नहीं। सुना सबने। अब सब अपनी-अपनी क्लास में जाओ। छमाही इम्तिहान की तैयारी करो।’’ यह कह कर प्रिंसिपल चली गई। आज किसी का मन पढ़ाई में नहीं लगा। सब प्रिंसिपल के व्यवहार से सकते में थे। नील तो सन्न-सी रह गई थी। चुलबुली, चंचल, यहां-वहां डोलती-फिरती नील की जबान पर जैसे ताला जड़ दिया गया हो। प्रातःकालीन सभा से लेकर छुट्टी का घंटा बजने तक अब नील बुत सी बनी रहती। वही नील जो सारे स्कूल के बच्चों की प्रिय थी। उसकी एक आवाज पर किसी भी क्लास के बच्चे सावधान और मौन होकर उसकी ओर देखने लगते थे। आखिर वो शिक्षकों की बात बच्चों तक पहुंचाने का माध्यम जो थी। वह बड़े प्यार से और आत्मविश्वास से बच्चों को निर्देश देती। आए दिन होने वाली घोषणाओं का नेतृत्व नील ही करती थी। एक दिन की बात। क्लास चल रही थी। एक मैडम ने नील से पूछा-‘‘नील क्या हो गया है तुम्हें? छमाही परीक्षा में भी तुम अच्छे नंबर नहीं ला पायी। तुम पहले जैसी नहीं रही। क्या बात है? बोलो।’’ यह सुनते ही नील फफक-फफक कर रो पड़ी। रोते-रोते बोली-‘‘मैम। मुझे बड़ी मैम अच्छी नहीं लगती। क्या समझती हैं वो अपने आप को। क्या हम बच्चों का कोई सम्मान नहीं है? मैंने उस दिन ऐसा क्या गलत कह दिया था, जो भरी सभा में मैडम ने इतना कुछ कह दिया। मुझे तो लगने लगा है कि अब इस स्कूल में हम बच्चों का कोई नहीं है। अब मैं इस स्कूल में नहीं पढ़ सकती। मैं ऐसे स्कूल मंे पढ़ना चाहती हूं, जहां सभी त्यौहार और उत्सव मनाए जाते हैं।’’ क्लास में हल्ला मच गया। सारे बच्चे नील की बात से सहमत थे। मैडम ने बड़ी मुश्किल से कक्षा को शांत किया। तभी मैडम की नजर कैलेण्डर पर पढ़ी। कैलेण्डर को देखते हुए बोली-‘‘कोई बात नहीं। स्कूल में नहीं तो क्या हुआ, क्रिसमस घर में भी तो मनाया जा सकता है। वैसे भी अभी अक्तूबर है। फिर नवंबर आएगा। फिर क्रिसमस तो दिसम्बर में आता है। अभी से क्यों परेशान होती हो।’’ नील सुबकते हुए बोली-‘‘मैम। इस बार क्रिसमस के दिन रविवार है। मेरे मम्मी-पापा मुझे चर्च लेकर जाएंगे। मैंने अपना क्रिसमस प्लान कर लिया है।’’ ‘‘श्ऽऽऽ! शायद बड़ी मैम इसी ओर आ रही हैं। चलो किताब निकालो।’’ मैडम ने बात बदल दी और जोर-जोर से पढ़ाने लगी। दिसम्बर का महीना भी आ गया। चैबीस तारीख को स्कूल की छुट्टी का घंटा बजा। बच्चे गेट के बाहर आकर नील को क्रिसमस की अग्रिम बधाई देने लगे। नील की सहेली सलमा ने कहा-‘‘नील। एडवांस में हैप्पी क्रिसमस। वैसे मैं कल तुम्हारे घर जरूर आऊंगी।’’ ‘‘थैंक्स सलमा। मैं इंतजार करुंगी।’’नील ने हंसते हुए कहा। नील घर पहंुची। मम्मी-पापा घर को सजाने में लगे हुए थे। नील ने मम्मी से लिपटते हुए कहा-‘‘कल क्रिसमस है। सन्डे भी। बड़ा मजा आएगा।’’ शाम से लेकर रात भर नील मम्मी-पापा के साथ घर के एक-एक कोने को सजाने में जुटी रही। अचानक उसे कुछ ध्यान आया। वह बोली-‘‘पापा। क्रिसमस ट्री नहीं लाये?’’ नील के पापा ने मुस्कराते हुए जवाब दिया-‘‘क्रिसमस कल है न। कल ले आएंगे। अब चलो। खाना खाकर सो जाओ। सुबह जल्दी उठना।’’ नील सुबह उठी तो उसके सिरहाने के पास विशालकाय सजा-धजा क्रिसमस का पेड़ मुस्करा रहा था। नील खुशी से झूम उठी। वह बुदबुदाई-‘‘मेरे मम्मी-पापा कितने अच्छे हैं। एक हमारी बड़ी मैम है, उफ! कितनी खराब हैं वो।’’ नील ने सलमा और अपने मम्मी-पापा के साथ क्रिसमस डे के दिन खूब मस्ती की। रात कब आई। उसे पता ही नहीं चला। सुबह उठी तो वह खुश थी। वह खुशी-खुशी स्कूल के गेट के निकट पहुंची। स्कूल का गेट देखकर वो हैरान हो गई। उसने चारों ओर नजर दौड़ाई। उसका स्कूल दुल्हन की तरह सजा था। उसने गेटकीपर से पूछा-‘‘अंकल। आज हमारे स्कूल में क्या है?’’ ‘‘मैं बताती हूं।’’ अचानक गेटकीपर के पीछे से प्रिंसिपल ने आगे आते हुए कहा। इससे पहले नील कुछ समझ पाती प्रिंसिपल बोली-‘‘हैप्पी क्रिसमस नील। देखो सारा स्कूल तुम्हें बधाई देने के लिए तैयार है।’’ गेटकीपर बोला-‘‘नील बेटा। कल सन्डे था। बड़ी मैडम ने अपने हाथ से तुम्हारी क्लास को सजाया है। जल्दी जाओ। सब वहीं तुम्हारा इंतजार कर रहे है।’’ नील दौड़कर अपनी कक्षा में जा पहुंची। हर कोई उसे बधाई दे रहा था। नील की खुशी का ठिकाना न रहा। तभी उसकी नजर अपने मम्मी-पापा पर पड़ी। वह दौड़कर उनके पास जा पहुंची। उसने हंसते हुए पूछा-‘‘मम्मी! पापा! आप यहां!’’ नील की मम्मी ने मुस्कराते हुए कहा-‘‘हम तो तुम्हारी बड़ी मैडम को थैंक्स कहने आये थे। कल उन्होंने तुम्हारे लिए क्रिसमस ट्री जो भेजा था।’’ अब उसके पापा ने कहा-‘‘वैसे भी तुम अब इस स्कूल में नहीं पढ़ना चाहती हो। तुम्हारे डाॅक्यूमेंट लेने भी तो हमें आना ही था।’’ प्रिंसिपल नील से बोली-‘‘दरअसल। मैंने इस स्कूल के बारे में गलत सुना। मुझे बताया गया था कि इस स्कूल की पढ़ाई-लिखाई बेहद लचर है। मैंने पहले ही दिन सख्ती दिखानी चाही। धीरे-धीरे मुझे लगा कि यहां तो सब ठीक-ठाक है। फिर तुम्हारे पापा ने मुझे बताया कि तुम तनाव में रहने लगी हो। तुम स्कूल छोड़ कर जाने वाली हो। इस बात ने मुझे परेशानी में डाल दिया। फिर मैंने तय किया कि मुझे तुम्हारा, समूचे स्टाॅफ का और बच्चों का विश्वास हासिल करना होगा। बस। मैं भी क्रिसमस का इंतजार करने लगी। क्या अब भी तुम इस स्कूल को छोड़कर जाओगी?’’ नील ने नजरें झुका ली थीं। वह धीरे से बोली-‘‘नहीं। बड़ी मैम। मैं इस स्कूल को छोड़कर कैसे जा सकती हूं।’’ प्रिंसिपल ने मुस्कराते हुए कहा-‘‘हम सबने मिलकर निर्णय लिया है कि अब इस स्कूल में हर त्यौहार और उत्सव मनाएं जाएंगे।’’ यह सुनते ही नील दौड़कर प्रिंसिपल से लिपट गईं। सब एक बार फिर से एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे थे। 000 -मनोहर चमोली ‘मनु’, भितांईं, पोस्ट बाॅक्स-23,पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड। 246001.

लौटता नहीं वसंत - Poem

लौटता नहीं वसंत -मनोहर चमोली ‘मनु’ मैं प्रेम में हूं जानती थी इतना नहीं जाना कि ये जो वसंत है प्रेम का आएगा और चला भी जाएगा बेखबर रही और आ गया पतझड़ भी कब छीन लिया गया मुझे मुझसे ही मैं भूल ही गई कि प्रेम से पहले जरूरी है खुद का होना तब प्रेम है और तभी आएगा वसंत तभी देख सकूंगी वासंती हवा को मैं लेकिन मैंने तो बंद कर दिये हर रास्ते जो आते थे मुझ तक मैं बन गई पगडंडी तेरा प्रेम पाने को अब जाना कि पगडंडियों पर चलने वाले बड़े रास्ते की तलाश में होते हैं और बड़ा रास्ता लील लेता है पगडंडियों को मैं मूर्ख थी तब नहीं सोचा कि प्रेम का वसंत बीतेगा तो लौटेगा नहीं कभी नहीं।

इसे भी देखियेगा।

http://www.facebook.com/photo.php?fbid=288204951232920&set=a.128582253861858.30368.100001302525377&type=1

मित्रों ! मराठी भाषा में मेरी छह बाल कहानियां अनुदित होकर किताब के रूप में आई हैं। किताब का आवरण आप सभी को सादर समर्पित है। खासकर उनका आभार जिन्होंने समय-समय पर मेरी रचनाओं को पढ़कर मेरा हौसला बढ़ाया है।

-मनोहर चमोली 'मनु' manuchamoli@gmail.com

ग़ज़ल - ‘रोने-धोने से......’

--------- ग़ज़ल - ‘रोने-धोने से......’ रोने-धोने से बता दे क्या भला हो जाएगा। हाँ मगर तू अपने लोगों से बुरा हो जाएगा।। बस्ती-बस्ती बेवजह भी चीखना अच्छा नहीं। इस बुरी आदत से तू ही बेसदा हो जाएगा।। तूने कह दी मैंने सुन ली इक ज़रा सी बात है। इक ज़रा सी बात से ही क्या से क्या हो जाएगा।। तेरी यादों में जले जो दीप बुझते ही नहीं। और दिल है जलते-जलते ही हवा हो जाएगा।। -मनोहर चमोली ‘मनु’.

'अब अलविदा'

कहानी अब अलविदा -मनोहर चमोली ‘मनु’ ‘‘हैलो।’’ ‘‘हां हैलो! कौन?’’ ‘‘आप कौन?’’ ‘‘हद है! काॅल आपने की है। पहले आप बताइए कि आप कौन बोल रहे हैं?’’ ‘‘मैं मानव बोल रहा हूं।’’ ‘‘मोबाइल पर मानव ही बोलेगा। कोई गध नहीं। नाम बताइए।’’ ‘‘कहा तो, मानव बोल रहा हूं। अब आप बताइए।’’ ‘‘क्या?’’ ‘‘नाम।’’ ‘‘पहले काम बताइए।’’ ‘‘बताया तो।’’ ‘‘क्या।’’ ‘‘यही कि नाम बताइए।’’ ‘‘हद है तो सुनो, वामा। बस! टब बोलिए।’’ ‘‘बोल रहा था,अब सुन रहा हूं।’’ पफोन पर दोनों हंस पड़े। इस तरह अनजाने में ही मानव और वामा में बातचीत हुई। यह सूचना तकनीक अपने साथ संयोग की कई विध्यिां लेकर आई हैं। अपरिचित नंबर पर भी आप अनायास ही बातचीत कर सकते हैं। मानव और वामा के साथ ऐसा ही हुआ। पिफर बातों का सिलसिला चल पड़ा। पहले दोनों एक-दूसरे को मोबाइल पर काॅल करने लगे। पिफर मेल से बातों की प्रगाढ़ता बढ़ी। जाहिर सी बात है कि बातों ही बातों में बातों का रस इतना था कि जीवन के ओर रस बेस्वाद हो गए। बातों में अपनत्व था या जो कुछ भी था, वो ऐसा था कि बात इतनी बढ़ गई कि वे घंटों पफोन पर बतियाते। स्थिति यह हो गई कि दोनों एक-दूसरे के मनोभावों को, आदतों को, स्वभाव को और यहां तक की दूर रहते हुए भी भीतर ही भीतर क्या चल रहा है, इसका भी अनायास आकलन कर लेते थे। महानगर की अपनी जीवन शैली होती है। उस जीवन में सैकड़ों रंग होते हैं। जो समय के साथ तेजी से खिलते हैं और तेजी से उड़ते हैं। रंग ऐसे कि उनकी चमक देखते ही बनती है। लेकिन वह चमक पल भर में ऐसे स्वाहा भी हो जाती है, जैसे पटाखों में हजारों रुपये उड़ जाते हंै, मगर उनके उड़ने का अहसास ध्माकों के पीछे छिप जाता है। महानगरों की जीवन शैली का लोक और लोकाचार भी ऐसी आदत में ढल जाता है। वामा कोलकाता में पली-बढ़ी। कोलकाता से बाहर कभी नहीं गई। माता-पिता की इकलौती संतान के पास सब कुछ है। मगर वे करीबी नाते-रिश्तों से अपरिचित है। वह नहीं जानती कि वसंत कब आता है। उसे नहीं पता कि सावन में घिर आई बदरिया में मन क्यों हिलोरे लेता है। उसे नहीं पता कि सुबह-सवेरे चिड़ियों की चहचहाट का भी आनंद लिया जा सकता है। वहीं गांव में अत्याध्ुनिकता दस्तक दे या सुख-सुविधएं पांव पसाल लें। खान-पान, रहन-सहन, बोली-भाषा, आचार-व्यवहार, रीति-रिवाज सब कुछ शहरों-सा हो जाए। तब भी, गांव हमेशा गांव ही रहते हैं। गांव में ऐसा कुछ होता है, जो उन्हें शहर नहीं होने देता। गांव में तो पत्ता-पत्ता वसंत के आगमन की प्रतीक्षा करता हुआ मिलता है। वो जानता है कि उसे डाल से छूटना है और नये पत्तों को जगह देनी है। नये पत्ते भी डाल-डाल पर बिछ जाते हैं। मानों कोई मेहमान आने वाला हो और बिछौने की जिम्मेदारी इन पत्तों की हो। पफूल ही नहीं, तोते, मोर सहित पवन के झोंके भी जैसे तालियां बजा-बजाकर वसंत के आगमन की सूचना दे रहे हों। मानव सुदूर पहाड़ के सीमांत गांव का रहने वाला है। मानव के गांव को शहर से जोड़ने वाली एक ही सड़क है। उस सर्पीली सड़क पर सुदूर कस्बों से गिनी-चुनी बसें-मोटरें रेंगती हुई लंबा सपफर करती हुई आती हैं। वे घोंघे की तरह आती हैं और नागिन की तरह वापिस लौटती हैं। मगर गाड़ी आते समय लगभग खाली-सी आती हैं। अलबत्ता शहर को लौटते समय वे लबालब-सी रहती हैं। मानव स्नातक हो चुका है। वह कुछ समझ नहीं पा रहा है कि अब आगे क्या करना है। चार बहिनों का इकलौता सबसे बड़ा भाई। पिताजी पफौज में देश सेवा के लिए कुर्बान हो गए। मां ऐसी कि काम में खटती रहती है। समय ने कब उससे उसकी जवानी छीन ली, उसे भी पता नहीं चला। प्रौढ़ावस्था ऐसी कि जैसे ठिठक कर रुक गई हो। जैसा हर मां के साथ होता है। मानव की मां भी उस पर जान छिड़कती है। बहनें स्कूल जाती हैं। मां ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। मगर पढ़ाई-लिखाई का महत्व जानती है। यही कारण है कि घर के काम वो खुद करना चाहती है। बेटियों से नहीं कराती, मानव से तो कदापि नहीं। वह एक ही बात कहती है-‘‘तुम बस पढ़ो। मुझे बोलो कि क्या करना है।’’ पहाड़ के गांव और गांव में महिलाओं के जिम्में कामों की सूची कभी खत्म नहीं होती। काम इतने कि सुबह होती नहीं और काम मुंह के सामने खड़े हो जाते हैं। रात बुढ़ा जाती है, पर काम खत्म नहीं होते। मानव की मां सुबह के अंध्ेरे में ही घास-लकड़ी के लिए चली जाती है। जब लौटती है तो सिर पर बड़ा भारी गट्ठा पालती मार कर डोलता हुआ घर में आता है। मवेशियों को उनके गोट से बाहर बांध्ती है। गोबर आदि सापफ करती है। उन्हंे चारा-पानी देती है। तब जाकर सूरज अलसाया हुआ-सा पूरब की पहाड़ियों पर दिखाई पड़ता है। चूल्हे पर आग जलाकर वह चाय की केतली चढ़ाती है। चाय के उबलने की कड़क खुशबू रजाई में घुसती है तब बच्चे उठते हैं। रजाई में बैठे-बैठे ही चाय पीने के बाद उनकी सुबह होती है। चूल्हे पर मोटा अनाज कब पक गया। किसी को पता ही नहीं चलता। बच्चे खा-पीकर स्कूल चले जाते हैं, तब जाकर मां को मुंह-हाथ धेने की पफुरसत मिलती है। धरे से कई गागर पानी लाना तो ऐसा काम है, जैसे सांस लेना आवश्यक है। रसोई और घर की सापफ-सपफाई से पहले मवेशयों के लिए साल भर का चारा बटोरना ऐसा काम है कि वह साल भर चलता है। सर्दियों के चार महीने बपर्फ के चलते मवेशी सूखा घास खाने के लिए विवश होते हैं। मानव की मां के पास दो भैंस, एक गाय, सात बकरियां, दो जोड़ी बैल, चार मुर्गियां हैं। बकरियां और मुर्गियां ऐसी सम्पत्ति हैं, जो घटती-बढ़ती रहती हैं। पानी वाले खेतों के अलावा बंजड़ खेतों में पेड़ भी ऐसी सम्पत्ति है, जो गाहे-बगाहे बेचे जाते हैं। दूध्-घी बेचकर मानव की मां घर की रोजी-रोटी चलाती है। दाल-रोटी के लिए दिन भर खेतों में खटती है। दो जोड़ी बैल दूसरों के खेतों में हल लगाते हैं। बदले में ले जाने वाले लोग उनके खेतों में हल लगा देते हैं। गांव में वस्तु विनिमय के अप्रत्यक्ष उदाहरण आज भी मिल जाते हैं। मानव की मां ने भी गांव में ऐसा तंत्रा विकसित किया हुआ है, जिससे उसके परिवार की गाड़ी खींच रही है। मानव की मां को आशा है कि उसका बेटा खूब पढ़-लिख कर एक सुंदर बहू लाएगा, जो उसके काम में हाथ बंटाएगी और मानव नौकरी करके अपनी बहिनों के हाथ पीले कर देगा। उसे घर के मुखिया के न होने का कोई मलाल नहीं है। उसे लगता है कि मानव आने वाले समय में सब कुछ संभाल लेगा। ‘‘कहां हो?’’ ‘‘यहीं गांव में।’’ ‘‘सो गए क्या?’’ ‘‘तुमसे बात किये बिना ही?’’ ‘‘बाकि लोग?’’ ‘‘बहनें दूसरे कमरे में कब की सो चुकी हैं।’’ ‘‘खर्राटें कौन ले रहा है?’’ ‘‘मां। मेरे नजदीक ही है। पर चिंता की कोई बात नहीं। उसे कान से कम सुनाई देता है। वैसे भी वो इतना थक जाती है कि इस समय ढोल भी बजे तो नहीं उठेगी।’’ ‘‘मैंने मेल से पफोटो भेजी थीं। देखी क्या?’’ ‘‘अभी कहां। कल बाजार जाउफंगा। बाजार यहा से छियालीस किमी है। पिफर कई बार वहां कनेक्टीविटी नहीं होती।’’ ‘‘किस सदी में रहते हैं तुम्हारे पहाड़ के लोग। तुम एक अच्छा-सा मोबाईल क्यों नहीं लेते,आजकल तो इंटरनेट की सुविध सस्ते-से-सस्ते पफोन में आ रही है।’’ ‘‘तुम्हें भी तो एक न एक दिन यहीं आना है। अभी से आदत डाल लो। अच्छा रहेगा।’’ ‘‘मुझे नींद आ रही है। रात के बारह कब के बज चुके हैं। अच्छा लो आज की झप्पी।’’ ‘‘एक मिनट। मैं मोबाइल को होंठों पर तो लगा लूं।........। अब दो।’’ ‘‘.........मिली?’’ ‘‘हां........। एक और.....दो न.....।’’ ‘‘बस.....?’’ ‘‘सुनो.... हैलो!’’ ‘‘हां.....बोलो। सुन रही हूूं।’’ ‘‘अब झप्पी से काम नहीं चलता। आगे......?’’ ‘‘आगे क्या? पफोन पर और क्या हो सकता है?’’ ‘‘कल्पना करने में क्या जाता है। चलो......।’’ ‘‘ओ.के......बाय।’’ ‘‘सुनो तो......’’ ‘‘...इस समय उपभोक्ता का मोबाइल स्विच आॅपफ है। कृपया थोड़ी देर बाद डाॅयल करे......।’’ ‘‘वामा ने स्विच आपफ कर दिया है।’’ मानव बुदबुदाया। वह करवट बदल कर सोने की कोशिश करने लगा। मानव ही नहीं वामा भी अब दूसरे लोक की बातों में मशगूल होने लगे थे। मानव ने ये पांचवीं कंपनी का सिम लिया था। दस पैसे की राष्ट्रीय काॅल ने सुदूर पहाड़ और पश्चिमी बंगाल की दूरी को कम कर दिया था। अब आलम यह था कि रात के बारह बजे से सुबह चार बजे तक अनवरत् बात होने लगीं। मानव और वामा दोनों को लगता कि आशाएं, इच्छाएं, लालसाएं, उम्मीदें और चाह दोनों ओर से ही हैं। मानव दिन भर सोता और शाम ढलते ही वामा से बात करने को आतुर रहता। बैटरी का झंझट न रहे, इसके लिए तीन-तीन मोबाइल रखना जरूरी हो गया था। ‘‘मानव बेटा। जब देखो तू मोबाइल पर ही चिपका रहता है। क्या बात है?’’ एक दिन मां ने पूछा। मानव को अपनी भोली मां से ऐसे प्रश्न की उम्मीद नहीं थी। वह सकपका गया। कहने लगा-‘‘मां। शहरों में नौकरी के लिए एप्लाई किया हुआ है। दोस्तों के साथ पफोन पर इंटरव्यू की तैयारी करता हूं। देख न। तीन-तीन मोबाइल लिए हुए हैं। आज के जमाने में भगवान मिल जाएगा पर नौकरी नहीं।’’ ‘‘हां बेटा। बस तू इंटरब्यू की तैयारी कर। मैं हूं न। तूझे कुछ करने की जरूरत नहीं है। तू अपनी तैयारी में लगा रह। किसी तरह की कोई कसर मत छोड़ना। तेरी नौकरी लग जाए।’’ यह कहकर वह अपने कामों में लग गईं। मानव को लगा कि उसने कुछ ऐसा किया है, जो उसे नहीं करना चाहिए था। वह अभी इस बारे में सोच ही रहा था कि उसका मोबाइल घनघना उठा। वह पिफर गरदन टेढ़ी कर पफोन पर बतियाने लगा। धन की कटाई का समय। पहाड़ में कब ठंड का मौसम बन जाए,कहा नहीं जा सकता। इस बार ठंड हर मौसम में थी। इस समय गांव में बहुत काम हो जाता है। सुबह से लेकर रात तक धन की मड़ाई में सिर खपाना होता है। इन दिनांे न दिन का भोजन समय पर होता है न रात का। बारिश की आशंका के चलते हर कोई पफसल काट कर सुरक्षित रखना चाहता है। धन अलग कर पराल को मवेशियों के लिए बचाना भी सबसे बड़ी चिंता होती है। ऐसे समय में हर कोई यु´´( स्तर पर काम में जुटा होता है। मानव ने कहा-‘‘मां। शाम ढल चुकी है। खेतों में कितना काम बाकी है?’’ ‘‘बस आज ही आज का है। मगर तू क्यों चिंता करता है। तू घर पर रह। तेरी बहनें लगीं तो हैं। क्या पता तेरा पफोन कब आ जाए। खेतों में टाॅवर कहां हैं। बस आज की बात है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। कहीं बारिश न आ जाए।’’ मां ने कहा और रस्सी लेकर खेतों की ओर चल पड़ी। मानव ने मोबाइल के स्क्रीन पर समय देखा। शाम के सात बज चुके थे। उसने वामा को मिस काॅल की। तुरंत वामा ने काॅल बैक की। ‘‘हां बोलो। मिस काॅल क्यों की?’’ ‘‘तुम्हारी पफोटो मिल गई। मैंने जो अपनी पफोटो भेजी थीं, वह मिलीं?’’ ‘‘मिल गईं।’’ ‘‘अब क्या कहती हो?’’ ‘‘अब क्या? पहले तुम बोलो।’’ ‘‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। तुम नहीं तो कोई ओर नहीं।’’ ‘‘मैं भी....। पर...’’ ‘‘पर क्या? वामा बोलो तो...’’ ‘‘मैं कोलकाता नहीं छोड़ सकती। किसी भी सूरत में। मैं तुम्हें छोड़ सकती हूं, मगर कोलकाता नहीं। प्लीज। मेरी मजबूरी समझो। मम्मी-पापा मेरा रिश्ता कोलकाता से बाहर कभी नहीं करेंगे। वे अकेले रह जाएंगे। कुछ समझ नहीं आ रहा है। कैसे होगा। अब तुम सोचो।’’ ‘‘यदि मैं कोलकाता आ जाउफं तो....वहीं रहने लगूं तो?’’ ‘‘तो सारी प्राब्लम साल्व। पिफर क्या दिक्कत है। मम्मी-पापा को मनाने की जिम्मेदारी मेरी रहेगी। और सुनो..। क्या तुम एक बार कोलकाता नहीं आ सकते?’’ ‘‘कोलकाता! यार। यहां पहाड़ से कोलकाता पता है कितना दूर है? पिफर मेरे पास इतना किराया कहां से आएगा?’’ ‘‘ये तुम मुझ पर छोड़ दो। मैं तुम्हें कल ही मनिआॅर्डर कर दूंगी। तुम अपना पोस्टल एड्रस एस.एम.एस. कर देना। सब कुछ अच्छा होगा। परेशान न हांे।’’ ‘‘ठीक है। मैं जल्दी ही कोलकाता आता हूं। थोड़ा समय लगेगा।’’ ‘‘कितना? घर में कोई प्राब्ल्म है?’’ ‘‘नहीं। कोई नहीं। कह दूंगा कि नौकरी के लिए जा रहा हूं। मुझे कोलकाता में नौकरी तो मिल जाएगी न?’’ ‘‘कैसी बात कर रहे हो? तुम्हें यहां नौकरी करने की क्या जरूरत? मेरे पापा के पास ही बहुत काम है। कल तुम्हें ही तो वह सब संभालना होगा। डोन्ट वरी। बस तुम जल्दी से आ जाओ। आओ असली झप्पी नहीं चाहिए? ओ.के. बाय।’’ ‘‘बाय।’’ मानव खुशी से उछल पड़ा। वह वामा से शादी की कल्पना की उड़ान भरने लगा। उसने आंखें मूंद लीं। उसकी आंख लग गई। वह सपनों में डूब गया। वहीं दूसरी ओर उसकी बहनें खेत में धन को पराल से अलग कर रही थीं। आज की रात गांव में सबके लिए चुनौतीपूर्ण थी। धन और पराल समेटते-समेटते रात बहुत हो गई। आध्ी रात बीत चुकी थी। मानव की मां और उसकी बहनें तब घर लौटीं। मां ने कहा-‘‘बच्चियों। तुम सब हाथ-मुंह धे लो। मैं जल्दी से खाना पकाती हूं। मैं मानव को बाद में खुद जगाउफंगी। उसे अभी सोने दो। पहले तुम खा लो।’’ थकी-हारी मां चूल्हे में झुक गई। मां ने बेटियों को खिलाया। बेटियां खाकर सोने चली गईं। उसके बाद मां ने मानव के माथे पर ध्ीरे से हाथ रखते हुए कहा-‘‘बेटा मानव। उठ। चल हाथ धे। मैं तेरे लिए गरम-गरम रोटी बनाती हूं।’’ मानव हड़बड़ा कर उठ बैठा। मोबाइल स्क्रीन पर समय देखा तो रात के ग्यारह बज चुके थे। मानव सपने में वामा के साथ अपनी बारात देख रहा था। मन ही मन प्रपफुल्लित मानव कमरे से ही चिल्लाया-‘‘मां। खाना रहने देे। भूख नहीं है।’’ ‘‘नहीं बेटा। भूखे नहीं सोते। खराब सपने आते हैं। सब्जी बनी हुई है। आटा गूंथा हुआ है। चार-छह रोटी बनाने में कितना वक्त लगता है। चल। जल्दी से रसोई में आ जा। आग जल रही है। ले आ। पटरी पर बैठ जा।’’ मां ने रसोई से ही कहा। मानव ने रजाई एक ओर पफेंकी। मगर हवा के हल्के से झोंके ने उसे पिफर से रजाई में दुबकने के लिए विवश कर दिया। दूर नदी कल-कल करती हुई मीठा-सा शोर मचा रही थी। मानव को रोटी की थपथपाहट सापफ सुनाई दे रही थी। वे आंखें मूंदकर लेटा ही रहा। तभी मोबाइल पर आ रही काॅल ने उसकी झपकी तोड़ दी। काॅल वामा की ही थी। मानव ने काॅल रिसीव करने की जगह उसे काटना उचित समझा। मोबाइल स्क्रीन पर साढ़े ग्यारह बज चुके थे। वामा लगातार काॅल कर रही थी। मानव ने रजाई छोड़ी और वह रसोई की ओर लपका। रसोई का नजारा देखकर उसकी नींद गायब हो गई। चूल्हा जल रहा था। उसकी मां चार-पांच रोटियां बना चुकी थीं। उसके हाथ पर आटे की एक गोल लोई थी। तवे पर छोड़ी एक रोटी जल चुकी थी। वह चूल्हे के दायीं ओर बैठे-बैठे ही घुटनों पर सिर रख कर सो चुकी थी। मानव की आंखें भीग गई। वह पफपफक कर रो पड़ा। उसने थकी-हारी मां को हल्के से जगाया। मां हड़बड़ाहट में उठी और पिफर से रोटी बनाने लग गई। मानव ने कहा-‘‘रहने दे न मां। मुझे भूख नहीं है। ये जो तूने रोटियां बनाई हैं, उन्हें तू खा और जल्दी से सो जा। रात कापफी हो चुकी है।’’ मां ने आंखों को झपझपाते हुए कहा-‘‘ऐसा कभी हुआ है कि मैं तूझे खिलाए बगैर सो जाउफं? चल बैठ यहां। दोनों एक साथ खाते हैं। मुझे जोर से भूख लगी है।’’ ‘‘अच्छा तू खा। तेरी कसम मां। मुझे बिल्कुल भी भूख नहीं है। और हां। मेरी नौकरी जब लगेगी, तब लगेगी। तू सबसे पहले अपने लिए एक बहू ले आ।’’ यह कहकर मानव रसोई से चला आया और अपनी रजाई में घुस गया। उसने भीगती आंखों से वामा को एक संदेश लिखा। उसने संदेेश में लिखा-‘मां और बहिनों को छोड़कर मैं कोलकाता नहीं आ रहा। कभी नहीं। अब अलविदा।’ संदेश डिलीवर्ड होते ही उसने सिम निकाल कर तोड़ दिया। 000 -कहानी नितांत मौलिक,अप्रकाशित,अप्रसारित पहली बार प्रकाशनार्थ भेजी जा रही है। -मनोहर चमोली ‘मनु’. भितांई, पोस्ट बाॅक्स-23.पौड़ी गढ़वाल ;उत्तराखण्डद्ध मोबाईल-09412158688.